बरमाणा(बिलासपुर)। बरमाणा थाने के तहत नम्होल में ट्राला और बाइक की टक्कर में बाइक सवार घायल हो गया। बाइक सवार के खिलाफ तेज रफ्तार से वाहन चलाने के जुर्म में केस दर्ज हुआ है। पुलिस की ओर से आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
जानकारी के अनुसार नम्होल के राजघाटी में मोटर साइकिल नंबर एचपी 24 ए 7837 तेज रफ्तार में जा रहा था कि तभी उसकी टक्कर ट्राला नंबर एचपी 64 बी 3255 से हो गई। इस टक्कर में बाइक सवार हरी लाल पुत्र देवी राम गांव आशा माजरी जुखाला की दाहिनी टांग पर चोट आई है। यह हादसा मोटरसाइकिल चालक की ओर से अपनी मोटरसाइकिल तेज रफ्तार एवं लापरवाही से चलाने के कारण हुआ है। मोटरसाइकिल चालक हरिलाल के खिलाफ थाना बरमाणा में भादंसं की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई की जा रही है।