फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खारसी में 500 पेटी अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
खारसी में पुलिस द्वारा पकड़ा गया शराब माफिया। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। बिलासपुर एसआईयू की टीम ने सोमवार सुबह एक व्यक्ति के घर छापामारी कर चंडीगढ़ मेड हीट प्रीमियम व्हीस्की की 500 पेटी बरामद की। अचंभे की बात तो यह है कि व्हीस्की का यह ब्रांड केवल अरुणाचल प्रदेश में ही मान्य है। देश में किसी और राज्य में इस व्हीस्की को नहीं बेचा जाता है। वहीं बिलासपुर तक इसकी इतनी बड़ी मात्रा में सप्लाई कैसे पहुंची यह सोचनीय विषय है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर पुलिस एसआईयू टीम के हैड कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार, प्रदीप कुमार और बाबू राम ने सोमवार सुबह 3 बजे बरमाणा थाने के तहत खारसी के नीलम कुमार पुत्र लक्ष्मण सिंह के घर दबिश की। जब टीम ने घर की तलाशी ली तो घर की निचली मंजिल में अवैध रूप से रखी हुई अरुणाचल ब्रांड हीट प्रीमियम व्हीस्की की लगभग 500 पेटी बरामद हुई।
बताते चलेें कि यह पेटियां क्वार्टर बोतल से भरी हुई थीं और इनमें लगभग 24,000 के करीब बोतलें थीं। टीम ने शराब की पेटियों के साथ शराब का अवैध कारोबार करने वाले आरोपी को भी हिरासत में ले लिया है। वहीं बरमाणा थाने में आरोपी के खिलाफ हिमाचल एक्साइज एक्ट 39(1) के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर भागमल ठाकुर ने बताया कि पुलिस की एसआईयू टीम ने छापामारी में अवैध शराब का जखीरा पकड़ा है। बताया कि आरोपी खारसी में मोटर मेकेनिक का कार्य करता है। वहीं जब पुलिस को सूचना मिली कि नीलम कुमार अवैध शराब का कारोबार करता है तो सोमवार सुबह 3 बजे के करीब उसके घर पर छापामारी की गई जिसमें पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी। बताया कि आरोपी को शराब के साथ हिरासत में लिया गया है। वहीं बरमाणा थाने में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें