फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पपलाह में करोड़ों रुपये के लिए लोगों ने की नारेबाजी

विज्ञापन
करलोटी दी कृषि सहकारी सभा में फंसा पैसा न मिलने पर नारेबाजी करते हुए लोग। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
घुमारवीं(बिलासपुर)। ग्राम पंचायत पपलाह में करलोटी कृषि सेवा सहकारी सभा सीमित में हुए करोड़ों के घोटाले को लेकर खाताधारकों ने सरकार और विभाग के खिलाफ सोमवार को जमकर नारेबाजी की। खाताधारकों ने साफ किया कि अगर उनका 8.10 करोड़ समय पर नहीं दिया गया तो वह और उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। घोटाले को लेकर खाताधारकों ने सोमवार को आम सभा का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता संघर्ष समिति पपलाह के प्रधान कुलदीप सिंह मनकोटिया ने की।
विज्ञापन

प्रधान ने बताया कि सहकारी सभा पपलाह में 1200 के लगभग खाताधारक हैं जिन्होंने अपनी गाढ़ी कमाई सहकारी सभा पपलाह में जमा करवाई है। इसका मूलधन पांच करोड़ 85 लाख है और ब्याज सहित 8 करोड़ 10 लाख बन चुका हैं। अब खाताधारक अपना पैसा निकालने सभा के कार्यालय में चक्कर लगाते लगाते थक गए तो इसकी शिकायत एआरओ बिलासपुर को की तो उन्होंने जांच के लिए जिला निरीक्षक को भेजा था। जांच के उपरांत निरीक्षक ने कहा था कि सहकारी सभा के पदाधिकारियों की संपत्ति बेच कर खाताधारकों का पैसा चुकाया जाएगा।
इसके उपरांत संघर्ष समिति ने घोटाले की जांच के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय दिल्ली को लिखित जांच हेतु आवेदन किया। विजलेंस विभाग को लिखित आवेदन किया। मुख्यमंत्री, विधायक राजेंद्र गर्ग, एसडीएम घुमारवीं शशिपाल को भी करवाई के लिए आवेदन किया लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद कोई भी जांच अमल में नहीं लाई गईं है।
विज्ञापन

संघर्र्ष समिति पपलाह ने विभाग की अनदेखी को लेकर अपना रुख कड़ा कर दिया है कि अगर विभाग 15 दिन तक करवाई नहीं करता है तो 1200 खाताधारक संघर्ष का रुख अख्तियार करेंगे और सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे और जिसमें धरना प्रदर्शन होगा।
इस अवसर पर समिति के उपप्रधान रूपलाल धीमान, जगदीश, जय सिंह, कृष्णु राम, सोमनाथ, प्यार सिंह, शकुंतला, सपना, विद्या, संतोष कुमारी, सावित्री, सरला, रक्षा, सुख राम, श्याम लाल धीमान, रिखी राम, कश्मीर सिंह, सोहन सिंह, प्रकाश चंद, नंद लाल, मदन लाल, संत राम अजमेर सिंह, पंजाब सिंह, ज्ञान चंद, कर्म सिंह धीमान, सीता राम दूनी चंद, लछमन सिंह, जीत सिंह, कालिदास, विशाल सिंह, रीता देवी, सीमा, उषा, प्रेमी, राम प्यारी, राजकुमारी, उर्मिला और सरिता देवी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें