फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाहड स्कूल के मेधावी विद्यार्थी सम्मानित

विज्ञापन
मेधावी छात्रों के साथ झंडूता के विधायक जेआर कटवाल। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
झंडूता(बिलासपुर)। उपमंडल की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डाहड में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह स्थानीय विधायक जीत राम कटवाल की अध्यक्षता में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विधायक ने लोगों की समस्याएं सुनीं जिनका सभी समस्याओं का मौके पर निपटारा किया। उन्होंने बच्चों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह स्कूल की सालाना गतिविधियों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इससे बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है और उन्हें साल भर की गतिविधियों के लिए पुरस्कृत करके प्रोत्साहित किया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सरकार स्कूलों में बच्चों को गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए आधारभूत ढांचा उपलब्ध करवा रही है ताकि शिक्षण संस्थानों के माध्यम से बच्चों का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित बनाया जा सके। उन्होंने अध्यापकों से आह्वान करते हुए कहा कि वह पूरी लग्न व कर्तव्य निष्ठा के साथ बच्चों को बेहतरीन शिक्षा उपलब्ध करवाएं।
उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वह जीवन में आगे बढ़ने के लिए लक्ष्य निर्धारित करें तथा लक्ष्य प्राप्ति के लिए अभी से ही कड़ी मेहनत करे। उन्होंने वार्षिक गतिविधियों में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी इस वर्ष पुरस्कार लेने से वंचित रह गए हैं वे अभी से ही कड़ी मेहनत करना शुरू कर दें ताकि आगामी वर्ष वे भी पुरस्कार लेने के हकदार बन सकें। उन्होंने इस क्षेत्र के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि इस क्षेत्र की कम वोल्टेज की समस्या को दूर किया गया जिसमें रछेड़ा में एक लाख 20 हजार से विद्युत ट्रांसफार्मर को 25 केवी से 63 केवी में संवर्धन किया गया। गांव डफेर में 65 हजार से सिंगल फेज की बिजली की लाइन को एलटी में कर दी गई। 6 लाख 30 हजार से पोंगलिया में बिजली का ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 35 लाख से बरोह से डाहड सड़क की टारिंग बिछाने के लिए खर्च किए गए। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डाहड में 30 लाख से अतिरिक्त कमरों का निर्माण शीघ्र किया जा रहा है। 27 लाख से डाहड से जबलु रोड की टारिंग की गई। देहलवी सड़क को पक्का करने के लिए लोगों को जमीन गिफ्ट फीड देने का आग्रह किया।
इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र महाजन मुख्यातिथि का स्वागत व अभिनंदन किया तथा स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इस समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इनसेट...
इन विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
छठी कक्षा की पायल ठाकुर, अभिषेक, सीमा कुमारी, सातवीं कक्षा की कुसम, नीलम, दिव्यांजली, आठवीं की पलक, सौरव, अंशिका, 9वीं की अंजना, किरण, केशव, 10वीं की ओजस्वी, रंजना, आरती, 11वीं कला संकाय में आंचल, किरण, लखविंद्र, कॉमर्स में अभिनंदन, कोमल, प्रिया, 12 वीं में कला संकाय में शिवानी, रचना, अनिशा, कॉमर्स में प्रथम प्रतिभा, अंकिता, ऊषा को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें