घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं थाना क्षेत्र के तहत लुहारवीं में घर में घुस कर मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर रही है।
लुहारवीं निवासी राजपाल (54) पुत्र रामकृष्ण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वो पुलिस विभाग में बतौर मानक सहायक उप निरीक्षक के पद पर कार्यरत है। शारीरिक तौर पर अस्वस्थ होने के कारण वो अवकाश पर घर आया है। बुधवार सुबह 9.45 बजे वो अपने घर के आंगन में टहल रहा था, उसी समय उसके पड़ोसी प्रवीण कुमार, संजीव कुमार पुत्र राम प्रकाश व सावित्री देवी पत्नी राम प्रकाश तथा एक और लड़का जिसका वो नाम नहीं जानता अचानक उसके घर के आंगन में आए और मुझे बाजूओं और गले से पकड़ लिया। उसी समय प्रवीण ने लकड़ी के फट्टे से मेरे सिर पर मारा और पूरे शरीर पर भी मारा जिससे कि उसके सिर से खून बहने लगा।
पीड़ित ने बताया कि जैसे ही सबने उसे मारना शुरू किया तो वो जोर-जोर से चिल्लाया। उसकी आवाज सुनकर उसके बेटे और मां ने मौके पर पहुंच कर उसे आरोपियों से छुड़वाया। राजपाल ने बताया कि प्रवीण कुमार, संजीव कुमार व सावित्री देवी मुझे व मेरे परिवार को गंदी गालियां व धमकियां देकर मौके से भाग गए। पुलिस ने घुमारवीं थाने में मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी राजेंद्र जसवाल ने कहा कि पुलिस ने भरतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।