फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलागण पंचायत में नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहतलाई(बिलासपुर)। तलाई थाने के तहत ग्राम पंचायत मलागण में 11 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बच्ची की मां ने पुलिस को शिकायत दी जिसके आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता 354 की सेक्सन 8 पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपी को हिरासत में लेकर उसे आगामी कार्रवाई के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि सोमवार को तलाई थाने के अंतर्गत ग्राम पंचायत मलागण में हैंडपंप से पानी लेने गई 11 वर्षीय मासूम के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले युवक ने छेड़छाड़ की। बच्ची ने घर पहुंच कर अपनी मां को बताया कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। बताया कि युवक ने उसके शरीर पर हाथ लगाया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। बच्ची आरोपी से बचने के लिए जोर से चिल्लाने लगी जिससे घबरा कर आरोपी ने बच्ची को छोड़ दिया और बच्ची भागकर घर अपनी मां के पास पहुंची।
शिकायत में मासूम की मां ने बताया कि बच्ची घबराई हुई थी। जब उससे इसका कारण पूछा तो उसने सारी घटना अपनी मां को सुनाई। इसके बाद बच्ची की मां ने तलाई थाना में इसकी शिकायत कर मामला दर्ज करवाया। पीड़ित मासूम की मां की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता 354 की सेक्शन 8 पोक्सो एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी। इसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

डीएसपी राजेंद्र जसवाल ने कहा है कि तलाई थाने में 11 वर्षीय मासूम के साथ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। वहीं आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कहा कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं नाबालिग को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया है। माननीय न्यायालय के दिशा-निर्देश के अनुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें