फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली की रात गोशाला जलकर राख, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं(बिलासपुर)। विधानसभा क्षेत्र घुमारवीं की उपतहसील भराड़ी की पंचायत लैहड़ी सरेल के अंतर्गत पड़ने वाले गांव दमेहड़ा में दिवाली की रात गोशाला जलकर राख हो गई। हादसे के समय गोशाला के अंदर कई पशु बंधे हुए थे लेकिन लोगों ने मौके पर पहुंच कर पशुओं को बाहर निकाल दिया। इससे पशुओं की जान को किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि दीपावली की शाम 6 से 6.30 बजे के बीच घुमारवीं केे दमेहड़ा गांव में अरुण कुमार की गोशाला में अचानक आग भड़क गई। जब यह घटना घटी तो अरुण कुमार के पशु गोशाला के अंदर ही बंधे थे। जैसे ही गांव वालों को हादसे का पता चला। सभी ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच गए।
उन्होंने गोशाला में बंधे पशुओं को बाहर निकाला। वहीं ग्रामीण आग पर काबू पाने के लिए पानी फेंकने लगे लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि लोग उस पर काबू पाने में नाकाम रहे। लोगों ने घटना की जानकारी अग्निशमन विभाग और पुलिस को दी। इसके बाद अग्निशमन के जवानों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

पुलिस अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं लगा पाई है लेकिन अंदेशा है कि दिवाली की शाम किसी आतिशबाजी के गोशाला में गिरने से यह हादसा हुआ है। पुलिस का कहना है कि अभी मामले की छानबीन की जा रही है। जब तक तथ्य सामने नहीं आ जाते तब तक घटना के सही कारणों को बता पाना मुमकिन नहीं है। कहा कि छानबीन के बाद ही आग लगने के कारणों का पता चल पाएगा। घटना का शिकार हुए अरुण कुमार ने बताया कि इस आगजनी में उसे लगभग पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसमें साल भर के लिए खरीदकर रखा हुआ पशुओं का चारा, इमारती लकड़ी और गोशाला का भवन जलकर राख हो गए हैं।
विज्ञापन

घुमारवीं डीएसपी राजेंद्र कुमार जसवाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें