फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में नशा मुक्ति केंद्र खोलने के लिए प्रशासन की कवायद शुरू

विज्ञापन
crime
विज्ञापन
बिलासपुर। युवाओं को नशे से निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन जल्द ही जिले में दो नशा मुक्ति निवारण केंद्र खोलने जा रहा है। इसमें एक केंद्र बिलासपुर के श्रीनयना देवी और दूसरा बिलासपुर शहर में ही खोला जाएगा। इसके लिए उपायुक्त की देखरेख में कवायद शुरू हो गई है। औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए जिला प्रशासन इस कार्य में सहयोग कर रहे एनजीओ और श्रीनयना देवी मंदिर ट्रस्ट के संपर्क में है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन दोनों केंद्र रेडक्रॉस, एनजीओ, स्वास्थ्य विभाग और श्रीनयना देवी मंदिर ट्रस्ट के सहयोग से खोलेगा। हालांकि अभी तक दोनों केंद्रों को खोलने का समय तय नहीं किया गया है लेकिन जिला उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने श्रीनयना देवी मंदिर ट्रस्ट, सीएमओ बिलासपुर और जिले में नशे के विरुद्ध कार्य कर रही समाजसेवी संस्थाओं के समक्ष इस प्लान को रखा है। इसके लिए सभी ने सहयोग करने की बात कही है।
जिला उपायुक्त राजेश्वर गोयल का कहना है कि जिले में कई युवा नशे के चंगुल में फंसे हैं। युवाओं को इससे बाहर निकालने के लिए नशा मुक्ति केंद्र का होना आवश्यक है। जिले में अभी तक कोई नशा निवारण केंद्र नहीं है। इसके कारण गरीब परिवार से नशे के आदि युवाओं के माता-पिता उन्हें बाहर के केंद्रों में भेजने का खर्च नहीं उठा पाते हैं जिसकी वजह से या तो उनकी असमय नशे की ओवर डोज से मौत हो रही है या फिर वो इसमें इतना घुस रहे हैं कि अपनी लत को पूरा करने के लिए चोरी और अन्य कई गलत कार्यों में शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि जिले में दो नशा मुक्ति केंद्र खोले जाने पर काम किया जा रहा है जिसमें एक जिला रेडक्रॉस कमेटी एनजीओ और सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर चलाएगी। वहीं दूसरे केंद्र को श्रीनयना देवी मंदिर ट्रस्ट चलाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें