फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने लगाया गांव के व्यक्ति पर छेड़छाड़ का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं की एक पंचायत की महिला ने गांव के ही व्यक्ति पर छेड़छाड़ और मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर घुमारवीं पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस थाने में दी शिकायत में कहा है कि जब वह सुबह शौच के लिए जा रही थी तो गांव के ही एक व्यक्ति ने मुझ से छेड़छाड़ व मारपीट की है जिससे वह साथ में गड्ढे में गिर गई। इससे मेरे सिर और अन्य हिस्सों पर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

इसके बाद यह व्यक्ति मुझे जबरदस्ती करके कमरे में ले गया जिससे मेरे कपड़े भी फट गए हैं। जोर-जोर की आवाजें लगाने के कारण व्यक्ति की पत्नी भी मौके पर आई। व्यक्ति ने अपनी पत्नी के सामने भी मुझसे मारपीट की। अन्य महिला व मेरी सास ने मुझे उस व्यक्ति के चुंगल से छुड़वाया है।
घुमारवीं थाने में महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर दिया गया है। वहीं डीएसपी राजेंद्र कुमार जसवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर दिया गया है। हर पहलू को ध्यान में रखकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें