फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में पुलिस ने दो मामलों में पकड़ा 6.2 ग्राम चिट्टा

विज्ञापन
crime
विज्ञापन
बिलासपुर/घुमारवीं। पुलिस ने जिले में दो विभिन्न मामलों में चिट्टे के साथ दो युवकों को पकड़ा है। इसमें एक मामला बिलासपुर शहर का है, जबकि दूसरा मामला घुमारवीं शहर का है। पुलिस को दोनों आरोपियों के पास से करीब 6.2 ग्राम चिट्टा मिला। खबर की पुष्टि एसपी बिलासपुर साक्षी वर्मा ने की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बिलासपुर शहरी चौकी पुलिस ने शहीदी स्मारक के पास एक पिकअप गाड़ी में सवार युवक से 2.97 ग्राम चिट्टा पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जिसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान किवती ठाकुर निवासी चांदपुर के रूप में हुई है।
वहीं दूसरे मामले में गत रात्रि थाना घुमारवीं के अंतर्गत स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दकड़ी चौक घुमारवीं में ओंकार चंद उर्फ छोटू पुत्र सोहन लाल गांव सिल्ह डाकघर लुहारवीं तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर की दुकान से चिट्टा पकड़ा है। यह युवक पिछले काफी समय से अपनी दुकान से इस तरह का अवैध धंधा कर रहा था और पुलिस थाने जो महज पांच सौ मीटर की दूरी पर है, इस मामले से अनभिज्ञ था।
विज्ञापन

यह युवक मुंशी राम एंड बनारसी दास के नाम से घुमारवीं में दुकान करता है तथा इससे एक बर्तन के अंदर से 3.5 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चिट्टे को कब्जे में ले लिया है।
एसपी बिलासपुर साक्षी वर्मा ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि नशा कारोबारियों पर पुलिस लगातार शिकंजा कसे हुए है। उन्होंने कहा कि नशा कारोबारियों के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें