फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह में हटेगा बस अड्डा से धौलरा मार्ग पर हुआ अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। बिलासपुर बस अड्डे से लेकर धौलरा मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में किए गए अतिक्रमण पर प्रशासन शिकंजा कसने जा रहा है। इस संबंध में उपायुक्त बिलासपुर ने एसडीएम को अतिक्रमण हटाने के लिए एक सप्ताह का वक्त दिया है। आदेश में साफ किया गया है कि अतिक्रमण हटाने के बाद पूरे मामले की रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय को दें। उपायुक्त ने साफ किया है कि शहर की सड़कों पर किसी भी प्रकार का कोई अतिक्रमण सहन नहीं होगा जिससे की शहर वासियों का सड़कों पर चलना और वाहन ले जाना मुश्किल हो।
विज्ञापन

बिलासपुर बस अड्डे से बाहर निकलने वाले गेट से लेकर धौलरा मंदिर रोड पर दुकानदारों और अन्य लोगों की ओर से किए गए अतिक्रमण पर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख कर दिया है। जिलाधीश ने साफ किया है कि उक्त मार्ग पर जो भी अतिक्रमण हुआ है। उसे सात दिन में हटाया जाए ताकि इस मार्ग से वाहनों की आवाजाही बिना किसी परेशानी के जारी रहे। बताते चलें कि उपायुक्त बिलासपुर को दो दिन पहले शिकायत मिली थी कि इस मार्ग पर स्थानीय लोगों की ओर से अतिक्रमण आयेदिन बढ़ ही रहा है। इसके कारण आपात स्थिति में कोई भी फायर ब्रिगेड या अन्य वाहन को वहां से ले जाना मुश्किल होता है। इसके बाद उपायुक्त ने एसडीएम सदर को इस बारे में कार्रवाई करने को कहा गया है।
उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने कहा कि शहर के लोगों की सुविधा से छेड़छाड़ को कतई सहन नहीं किया जाएगा। कहा कि सड़कों पर अतिक्रमण गलत है। अगर शहर की सड़कें ही बंद हो जाएंगी तो आपात स्थिति में किसी भी वाहन को समय पर दुर्घटना वाली जगह पहुंचने में भी देरी होती है। इस कारण बड़ी अनहोनी का डर बना रहता है। उन्होंने कहा कि उक्त मार्ग पर किए गए अतिक्रमण जिला प्रशासन एक हफ्ते के अंदर हटा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें