फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट और रास्ता रोकने पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहतलाई (बिलासपुर)। तलाई थाने में कोसरियां गांव के तनू कुमार ने मारपीट और गालीगलौज करने का मामला दर्ज करवाया है। तनू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि गांव जै श्री देवी के गद्दी राम ने उस पर जानलेवा हमला किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना तलाई के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कोसरियां गांव के तनू कुमार पुत्र राजकुमार उम्र 17 साल ने अपने पिता के साथ पुलिस थाना तलाई में मामला दर्ज करवाते हुए बयान दिया कि 11 अक्तूबर की रात लगभग 12 बजे के करीब वह और उसका भाई अखिलेश राम नाटक देखने के लिए सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोसरियां के लिए गए हुए थे। जब वह अपने घर वापस आ रहे थे तो रास्ते में मैंने अपने भाई को छोटू कहकर आवाज लगाई तो रास्ते में गद्दी राम पुत्र लेख राम गांव जै श्री देवी जिसने बहुत ज्यादा शराब पी रखी थी उसने मुझे रोककर मेरे साथ गालीगलौज और लड़ाई झगड़ा किया।
पीड़ित ने कहा कि जब मैंने इसका विरोध किया और पूछा कि मुझे गालियां क्यों निकाल रहे हो तो गद्दी राम ने मुझे लातों, घूसों से मारना शुरू कर दिया जिससे मुझे चोटें आई हैं तथा साथ में मुझे जान से मारने की भी धमकी दी। पीड़ित के बयान पर थाना तलाई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गद्दी राम के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र जसवाल ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें