बिलासपुर। राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा डॉ. डेजी ठाकुर ने जिले में घरेलू हिंसा तथा अन्य प्रताड़नाओं की शिकार महिलाओं की उपायुक्त कोर्ट में सुनवाई की। डॉ. शाह ने घरेलू हिंसा से जुड़े 18 मामलों की सुनवाई की जिसमें उन्होंने 7 मामलों का निपटारा मौके पर किया।
डॉ.डेजी शाह ने बताया कि राज्य महिला आयोग की ओर से जिला बिलासपुर में घरेलू हिंसा तथा अन्य प्रताड़नाओं की शिकार 18 मामलों की सुनवाई की गई। इनमें से 7 मामलों का निपटारा मौके पर किया गया। उन्होंने बताया कि बाकी मामलों से जुड़े लोगों को फिर से सम्मन जारी किए जाएंगे ताकि उनका भी निपटारा जल्द किया जाए।
डॉ. डेजी ने बताया कि प्रदेश के हर जिले में प्रत्येक माह इस प्रकार के कोर्ट का आयोजन किया जाता है ताकि किसी भी प्रकार की हिंसा से प्रताड़ित महिलाओं की शिकायतों को सुनकर उनका निपटारा किया जा सके। इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की सदस्य इंदू बाला, लॉ अधिकारी अनुज वर्मा सहित अधीक्षक मोहन सिंह राव उपस्थित रहे।