बिलासपुर। केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट अफेयर्स राज्यमंत्री अनुराग सिंह ठाकुर 23 सितंबर को घुमारवीं के एक दिवसीय दौरे पर घुमारवीं आ रहे हैं। अपने एक दिवसीय दौरे पर अनुराग ठाकुर घुमारवीं विश्रामगृह में जनसमस्याओं की सुनवाई करेंगे। वहीं करयालग में भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्र का भी दौरा करेंगे। जबकि पार्टी की ओर से आयोजित जनजागरण अभियान में भी भाग लेंगे। भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित जनजागरण कार्यक्रम बिलासपुर के कोठीपुरा के अंबेडकर भवन में संपन्न होगा। इसके अतिरिक्त अनुराग ठाकुर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत कुठैड़ा से मोरसिंघी के बीच बनने वाली सड़क का भूमिपूजन भी करेंगे। इस दौरान पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा, विधायक सुभाष ठाकुर, विधायक राजेंद्र गर्ग भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।