फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालका में बिलापुर के युवक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरमाणा(बिलासपुर)। जिले के एक युवक की कालका में सड़क हादसे में मौत हो गई है। हादसा किसी अज्ञात वाहन के टक्कर के कारण हुआ है। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर रवाना हो चुके हैं। मंगलवार सुबह तक शव के बिलासपुर पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार सुशील 23 साल कालका में काम करता था। गत रात्रि वह काम से लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसकी बाइक का तेल खत्म हो गया। वह अपनी बाइक को सड़क किनारे धक्का मार कर ले जा रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद उसकी पहचान की गई। युवक की पहचान जुखाला के साथ लगते गांव का रहने वाले के रूप में हुई है। वहीं सूचना के बाद मृतक के गांव में मातम छाया हुआ है। वहीं मृतक के पिता प्रेम लाल और माता शशी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
वहीं जैसे ही हादसे की सूचना मिली सुशील के घर पर लोगों के तांता लग गया। जबकि रिश्तेदार भी सभी मौके पर पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि सुशील का शव मंगलवार सुबह उसके गांव पहुंच जाएगा। मृतक का एक भाई भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें