फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक किराया वसूलने पर टैक्सी चालक होंगे ब्लैक लिस्ट: विनय

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनयना देवी जी(बिलासपुर)। विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्रीनयना देवी जी में स्थापित भवनों में सोलर पावर प्लांट स्थापित किए जाएंगे जिससे बिजली की बेहतर सुविधा के साथ-साथ न्यास को भारी भरकम बिजली बिल से भी निजात मिलेगी तथा श्रीनयना देवी मंदिर परिसर रंग बिरंगी लाइटों से जगमगाएगा।
विज्ञापन

यह जानकारी कार्यकारी उपायुक्त विनय धीमान ने श्रीनयना देवी जी में मातृआंचल में श्रावण अष्टमी मेले के लिए तैनात सभी सेक्टर अधिकारियों की बैठक के दौरान दी। इस अवसर पर उन्होंने सभी सेक्टर अधिकारियों से संबंधित सेक्टरों में विभिन्न गतिविधियों की जानकारी भी ली। उन्होंने भविष्य में श्रद्धालुओं को और अधिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए और बेहतर सुविधाएं कौन-कौन सी प्रदान की जा सकती है इस पर भी गहनता से मंथन किया।
उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए शीघ्र ही मंदिर न्यास मंदिर के नजदीक खाली पड़ी भूमि को तलाशेगी ताकि दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं को आराम करने व बैठने के लिए प्रतीक्षा कक्ष बनाने के प्रयास किए जाएंगे। शक्ति पीठ श्रीनयना देवी श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं द्वारा कुछ शिकायतें प्राप्त हुई हैं कि टैक्सी चालक न्यास द्वारा निर्धारित किराए से अधिक वसूल रहे हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से ऐसे टैक्सी चालकों को चिहिन्त करने के निर्देश दिए ताकि उन्हें ब्लैक लिस्ट किया जा सके। इस अवसर पर एसडीएम स्वारघाट सुभाष गौतम भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

---------------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें