फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोट थाने में महिला से छेड़छाड़ का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनयना देवी जी(बिलासपुर)। कोट थाने में एक महिला ने अपने ससुर और देवर के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट की शिकायत दर्ज करवायी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

कोट थाने में बहल गांव की महिला ने अपने ससुर और देवर के खिलाफ इसके साथ छेड़छाड़ करने की शिकायत दर्ज करवाई है। महिला का कहना है कि 7 अक्तूबर को जब वो अपने घर पर थी उस दौरान उसके ससुर और देवर ने उसके साथ गालीगलौज की। वहीं दोनों ने महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश भी की।
महिला ने बताया कि दोनों आरोपियों ने उसके शरीर पर यहां वहां हाथ लगाना शुरू किया। इस पर उसने विरोध किया। वहीं जब उसके पति ने बीच में आकर उसका बचाव किया तो दोनों ने उसके पति के साथ भी मारपीट की। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 354,504,323 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। एएसपी बिलासपुर भागमल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें