फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जिले के आठ केंद्रों पर होगी स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा में 1200 से अधिक विद्यार्थी लेंगे भाग : विनय
विज्ञापन

प्रदेश में पहले स्थान पर रहने वाले अभ्यर्थी को मिलेंगे 31 हजार रुपये

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पांच नवंबर को स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान परीक्षा का आयोजन करेगा। परीक्षा 8 केंद्रों पर करवाई जाएगी, जिसमें करीब 1200 से ज्यादा परीक्षार्थी भाग लेंगे।
विज्ञापन


एबीवीपी के जिला संयोजक विनय ठाकुर ने बताया कि जिले में परीक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झंडूता, पाठशाला बरठीं, सरस्वती विद्या मंदिर गेहड़वीं, एसवीएम ऋषिकेश, एसवीएम छात्र बिलासपुर, एसवीएम घुमारवीं, शिवालिक पब्लिक स्कूल जुखाला और व्यास स्कूल चांदपुर में होगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थी को 31,000 रुपये, द्वितीय को 21,000, तृतीय को 15,000 रुपये मिलेंगे। चौथे, पांचवें, छठे, सातवें, आठवें स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को 5000-5000 रुपये दिए जाएंगे। जिला स्तर में प्रथम स्थान पर रहने वाले विद्यार्थी को 11 हजार, दूसरा स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थी को 7100, तीसरे स्थान पर रहने वाले विद्यार्थी को 5100 रुपये का नकद इनाम दिया लाएगा। एक-एक हजार रुपये के सांत्वना पुरस्कार पांच विद्यार्थियों को दिए जाएंगे। इसके बाद स्कूल स्तर पर भी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। परीक्षा केंद्र स्तर पर भी विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रदेश और जिला स्तर पर अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद जयंती पर 12 जनवरी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें