-पीड़ितों को उचित मुआवजा और मामले की जांच की रखी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने नालागढ़ अग्निकांड के पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही मामले की जांच और पीड़ितों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
सीपीआई के राज्य कार्यकारिणी सदस्य और पूर्व विधायक कृष्ण कुमार कौशल ने कहा कि असुरक्षित प्रबंधन के लिए कंपनी मालिकों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हैरानी की बात है कि परफ्यूम बनाने के लिए ऐसा कौन सा रसायन इस्तेमाल हो रहा था, जिससे इतनी बड़ा हादसा हुआ। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने सरकार से मांग की कि मृतकों के परिवार को एक-एक करोड़ और घायलों को पांच लाख का मुआवजा दिया जाए। जो लोग जीवन भर के लिए अक्षम हो गए हैं, उन्हें नियमित वेतन दिया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों में जहां भी लोग कार्य कर रहे हैं वहां पर उच्च स्तरीय जांच बिठाई जाए और वहां पर सुनिश्चित किया जाए कि सभी उद्योगों में मापदंड पूरे हों। ताकि इस तरह का कोई हादसा न हो।