फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मारपीट के मामले में कोर्ट ने दिए केस दर्ज करने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
- 17 सितंबर 2023 का सोई गांव का है मामला
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। न्यायिक दंडाधिकारी घुमारवीं स्वाति भरवाल की अदालत ने एक आवेदन का निपटारा करते हुए मारपीट की शिकायत में घुमारवीं थाना को मामला दर्ज कर छानबीन के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता विक्रम कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी गांव गुवां डाकघर बरठीं के वकील अजय कुमार ठाकुर ने बताया कि शिकायतकर्ता हाल में गांव सोई में रहता है। यह मामला 17 सितंबर 2023 का है। उस दिन गांव में जगराते का आयोजन था। शिकायतकर्ता भी जगराते में मौजूद था। रात को करीब एक बजे इस मामले के आरोपी शिकायतकर्ता को मकान के पीछे की तरफ ले गए और उसकी बेरहमी से पिटाई की। अजय कुमार ठाकुर ने बताया कि शिकायतकर्ता जान बचाकर वहां से भागा और सीधा पुलिस स्टेशन चला गया। पुलिस द्वारा कोई भी कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। उसके उपरांत शिकायत कर्ता ने सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत की, लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। जब कहीं से भी न्याय नहीं मिला तो उन्होंने कोर्ट में गुहार लगाई। इसके बाद अब कोर्ट ने कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें