फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्ट्स विषय में भरी गईं 407 सीटें

Wed, 29 Jun 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
counsling - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर में बुधवार को आर्ट्स प्रथम सेमेस्टर के लिए काउंसलिंग हुई। इसमें छात्र-छात्राओं की खूब भीड़ उमड़ी। काउंसलिंग में कुल 407 सीटें भरी गईं। इसके तहत विद्यार्थियों ने जीव विज्ञान विषय में सबसे अधिक रुचि दिखाई। इस विषय में सबसे अधिक सीटें भरी गई, जबकि बीजीएमसी में सबसे कम सीटें भरी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक हिंदी विषय में 66, इतिहास में 63, गणित में 10, राजनीतिक विज्ञान में 70, अंग्रेजी में 25, बीजीएमसी में छह, जीव विज्ञान में 76, सामाजिक विज्ञान में 36,अर्थ शास्त्र में 42 और संगीत में 13 सीटें भरी गईं हैं।

साइंस और आर्ट्स काउंसलिंग प्रभारी प्रो. पीएस कटवाल ने बताया कि शेष बची सीटों के लिए वीरवार को काउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि साइंस की काउंसलिंग के विद्यार्थियों को साढ़े 11 बजे और आर्ट्स के लिए एक बजे काउंसलिंग हॉल में पहुंचना होगा।
विज्ञापन


कॉलेज प्राचार्य डॉ. राकेश भारद्वाज ने बताया कि काउंसलिंग में पारदर्शिता रखने के लिए कंप्यूटराइजड तरीके से सीटें भरी जा रही हैं। जबकि छात्रों की सुविधा के लिए कॉलेज में फोटोस्टेट सुविधा भी रखी गई है।

साथ ही फीस काउंटर को भी व्यवस्थित तरीके से स्थापित किया गया है, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि काउंसलिंग प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद पहली जुलाई से कॉलेज में कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें