फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 से 25 सितंबर तक होगी प्रशिक्षित स्नातक अध्यापकों के पदों के लिए काउसलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। शिक्षा निदेशालय प्रारंभिक हिमाचल प्रदेश द्वारा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा बिलासपुर को प्रशिक्षित स्नातक अध्यापकों के 89 पदों को भरने के लिए काउंसलिंग लेने के लिए अधिकृत किया गया है। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सुदर्शन कुमार ने बताया कि यह पद भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों के लिए हैं। उन्होंने बताया कि यदि किसी प्रार्थी का नाम संबंधित रोजगार कार्यालय से नहीं भेजा गया हो तथा वे दर्शाए गए बैच और टेट पास और अपेक्षित दिनांक को वांछित योग्यता रखते हों तो उप निदेशालय प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय बिलासपुर में सभी मूल दस्तावेजों सहित 25 सितंबर को काउंसलिंग के लिए उपस्थित हो सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सामान्य वर्ग के आर्ट्स अध्यापकों के 21 पदों के लिए 2003 बैच, टीजीटी नॉन मेडिकल के 13 पदों के लिए 2004 बैच, टीजीटी मेडिकल 2009 बैच और ओबीसी श्रेणी की टीजीटी नॉन मेडिकल के 3 पदों के लिए 2006 बैच और अनुसूचित जाति वर्ग से टीजीटी आर्ट्स के 16 पदों के लिए 2006 बैच, टीजीटी नॉन मेडिकल के 6 पदों के लिए 2018 बैच, टीजीटी मेडिकल के चार पदों के लिए 2017 बैच, अनुसूचित जनजाति से आर्ट्स के 8 पदों के लिए 2011 बैच, टीजीटी नॉन मेडिकल के 4 पदों के लिए 2019 बैच, टीजीटी मेडिकल के 4 पदों के लिए 2019 बैच से भर्ती की जा जाएगी। उन्होंने बताया कि मेडिकल की काउंसलिंग 22 सितंबर, नॉन मेडिकल की काउंसलिंग 23 सितंबर, आर्ट्स की काउंसलिंग 24 सितंबर और इन सभी श्रेणियों में छूटे हुए पात्र अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 25 सितंबर को सुबह 11 बजे होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें