फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

charas recovered from boy in bilaspur

विज्ञापन
जिला अस्पताल बिलासपुर में कोरोना वैक्सीन लगवाता वरिष्ठ नागरिक। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में तीसरे चरण में 60 वर्ष से अधिक आयु के 38,155 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई है। 45 से 59 वर्ष के 30,997 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। अभी तक कुल 69,152 लोगों को जिले में वैक्सीन लगाई जा चुकी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि टीके सभी सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क लगाए जा रहे हैं। निजी अस्पतालों में 250 रुपये देकर टीका लगवाया जा सकता है।
विज्ञापन

1 अप्रैल से 45 साल से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। चाहे बीमारियों से पीड़ित हों या न हों। सभी का टीकाकरण हो रहा है। क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में सप्ताह में 6 दिन सोमवार से शनिवार तक टीके लगाए जा रहे हैं। बिलासपुर शहर के लोगों का टीकाकरण क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में ही होगा। नागरिक चिकित्सालयों में मंगलवार, शुक्रवार, शनिवार और विकल्प के तौर पर रविवार को टीके लगाए जा रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में हर मंगलवारए, शुक्रवार और शनिवार को टीके लगाए जा रहे हैं। प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मंगलवार और शुक्रवार को टीकाकरण किया जा रहा है। उप स्वास्थ्य केंद्रों में सोमवार और वीरवार को कोरोना टीकाकरण किया जा रहा है। आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रों में टीकाकरण बुधवार को होगा।
उन्होंने बताया कि टीका बिलकुल सुरक्षित और प्रमाणित है। अफवाहों और भ्रांतियों पर भरोसा न करें। ये टीके चरणबद्ध तरीके से सभी को लगाए जाएंगे। टीकाकरण की जगह और तिथि का ब्योरा निर्धारित समय पर दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें