बिलासपुर। जिले में शुक्रवार को कोरोना के 65 नए मामले सामने आए हैं। वहीं एक्टिव मामलों का आंकड़ा 470 पहुंच गया है। एनटीपीसी कोलडैम के छह कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए हैं।
ंक्रमितों को नियमानुसार आइसोलेट किया जा रहा है।
सीएमओ डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि शुक्रवार को रैपिड एंटीजन से 406 सैंपल लिए गए। इनमें 48 संक्रमित पाए गए हैं। शिमला भेजे गए सैंपलों में 17 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डियारा सेक्टर से 30, तरकवाड़ी से 47, बैरीमियां से 29, सुंगल से 17, कोठी से 52, ज्योरा से 57, बेनला से 68, एनटीपीसी कोलडैम से 31, 33, सवाड़ से 24, बलोह से 57 वर्षीय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कंदरौर से 29, 8, 10, 10, बिनौला से 19, सिनेमा कॉलोनी से 65, ऋषिकेश से 50, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से 30, सुंगल से 17, 51, श्री राम फाइनेंस से 35, बीबीएमबी कॉलोनी सलापड़ से 22, पंजगाईं से 47, बाड़ी मझेड़वा से 30, पंजगाईं से 47, कंदरौर से 41 वर्षीय संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा भगेड़ से 27, बरठीं से 55, 33, फगोटी से 79, बछड़ी से 47, डमेहर से 76 वर्षीय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
दड़ोच ने कहा कि बेला, घुमाणी, डंगार, कसोल, पड़यालग, सोई, डाबर, नौणी, दगसेच, झंडूता, गाह, बरसंड, एसीसी बरमाणा, चांदपुर, निचली साई, लंजता, मसौर से भी कई पॉजिटिव आए हैं।