फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 28,339 वरिष्ठ नागरिकों का टीकाकरण

विज्ञापन
बिलासपुर की डिस्पेंसरी में कोरोना वैक्सीन लगवाता व्यक्ति। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में तीसरे चरण में 60 वर्ष से अधिक आयु के 28,339 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है। 45 से 59 वर्ष के 5238 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। यह टीका सभी सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क लगाया जा रहा है। निजी अस्पतालों में मात्र 250 रुपये देकर लगवाया जा सकता है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि 1 अप्रैल से 45 साल से अधिक आयु के सभी लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। चाहे बीमारियों से प्रभावित हो या न हो। सभी का टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से निर्धारित किया जाएगा, कि किस-किस स्वास्थ्य केंद्र में किस दिन टीकाकरण होगा। इच्छुक व्यक्ति को उन्हीं निर्धारित तिथियों में से चयन करना होगा। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्रों में टीकाकरण के दिन ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था भी होगी। इसका लाभ भी उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें