फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग बुझाने में वन और अग्निशमन विभाग रहे नाकाम, युवाओं ने पाया काबू

विज्ञापन
बिलासपुर की बंदला धार में लगी भीषण आग को बुझाते जबली गांव के युवा। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले की बंदलाधार में पिछले एक सप्ताह से जंगल धू-धू कर जल रहा था। जीव-जंतुओं के साथ वन संपदा भी राख हो रही थी। लेकिन वन विभाग आग पर काबू पाने में सफल नहीं हो पाया। लेकिन ग्राम पंचायत रघुनाथपुरा के जबली गांव के युवकों ने हिम्मत दिखाई और आग पर काबू पाने का सराहनीय कार्य किया।
विज्ञापन

कांग्रेस के जिला महासचिव संदीप सांख्यान ने कहा कि बंदलाधार के जंगल में भीषण आग लगी थी। ग्राम पंचायत रघुनाथपुरा के जबली गांव के युवाओं ने आग बुझाकर सराहनीय काम किया है। उन्होंने कहा कि जब वन विभाग और अग्निशमन विभाग विफल हो गए तो जबली गांव जो बंदलाधार की मध्य तलहटी में बसा हुआ है, के युवकों ने अपनी जान जोखिम में डालकर आग पर काबू पाया। जैसे ही आग ब्रह्मपुखर की ओर से बढ़ती हुई जबली व गरनाल गांव के ऊपरी छोर पर पहुंची तो इन युवाओं ने बिना किसी उपकरण के आग पर काबू पाया।
युवाओं राज चौधरी, अभिषेक कुमार, अनिल कुमार, रजत कुमार, अनिल कुमार, शुभम कुमार, वीरेंद्र कुमार, सुमित कुमार, जितेंद्र कुमार और अन्यों ने इस सामाजिक काम को अंजाम तक पहुंचाया। जब आग की लपटें ताडू से डुकली गांव की तरफ बढ़ने लगीं तो इन युवाओं ने आग बुझाकर सराहनीय कार्य किया। सांख्यान ने कहा कि वन मंत्री, जिला प्रशासन और वन विभाग को इन युवाओं को सम्मानित करना चाहिए। वन विभाग और अग्निशमन विभाग की मशीनरी जहां आग बुझाने में विफल रही, वहीं इन युवाओं ने करोड़ों रुपयों की वन संपदा और वन्य प्राणियों को बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें