फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वारघाट में चरस के साथ पंजाब के दो व्यक्ति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वारघाट (बिलासपुर)। पुलिस थाना स्वारघाट की टीम ने स्वारघाट चौक पर पंजाब नंबर की एक कार से 20.36 ग्राम चरस बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रघुवीर (34) पुत्र हरजीत सिंह और कुलविंद्र सिंह (25) पुत्र बलदेव सिंह गांव पखो कलां पत्ती समराना जिला बरनाला पंजाब के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार सोमवार शाम पुलिस थाना स्वारघाट की टीम ने बस अड्डे के पास नाका लगाया था। बिलासपुर से स्वारघाट आ रही कार पीबी 31 डी-2922 को संदेह के आधार पर रोका। तलाशी ली तो कार के डैश बोर्ड से चरस बरामद हुई। वजन करने पर यह 20.36 ग्राम पाई गई। पुलिस टीम ने कार चालक रघुवीर सिंह और कुलविंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी विरोचन नेगी ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें