बिलासपुर। जिले में कोरोना वैक्सीनेशन महा अभियान जोरशोर से जारी है। प्रतिदिन लक्ष्य से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। जिले में शुक्रवार को 7559 लोगों ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई।
शुक्रवार को जिले के विभिन्न केंद्रों पर लोगों ने वैक्सीन लगवाई। लोगों में काफी उत्साह देखा गया। सुबह 10 बजे ही वैक्सीन सेंटर में लोग पहुंचने शुरू हो गए। शुक्रवार को 45 से 59 साल के 923 लोगों ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई। 59 साल से ऊपर के 283 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। वहीं 18 से 44 आयु वर्ग के 6902 लोगों ने वैक्सीन लगवाई।