बिलासपुर। बरमाणा थाना के अंतर्गत पुलिस ने नाके के दौरान एक कार चालक से 1.036 किलोग्राम अफीम बरामद की है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे चार दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार बरमाणा थाना के अंतर्गत पुलिस टीम लाड़ाघाट के पास नाके पर तैनात थी। इस दौरान गाड़ियों की जांच की जा रही थी। वहींवीरवार शाम करीब साढ़े 7 बजे कार एचपी 24डी 1945 लाड़ाघाट की तरफ से आई। पुलिस ने कार की जांच की तो 1.036 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अफीम को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।
एसएसओ बरमाणा यशवंत सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान मस्तराम गांव भोजपुर, सुईं सुराहड़ सदर के रूप में हुई है। अदालत से आरोपी का चार दिन का पुलिस रिमांड मिला है।