फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को 14 से 18 जून तक लगेगी वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में 18 से 44 वर्ष की आयु के लोगों को अब 14 से 18 जून तक कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। 12 से 1 बजे तक लोगों को वैक्सीनेशन के लिए अपना स्लॉट बुक करवाना होगा।
विज्ञापन

जिले में 18 से 44 वर्ष की आयु के लोगों को पहले सप्ताह में दो दिन ही वैक्सीन लगाई जा रही थी। लेकिन नए आदेशों के अनुसार अब कोविड टीकाकरण 14, 15, 16, 17 व 18 जून को भी किया जाएगा। जिले में पहले वैक्सीन की 2660 डोज प्राप्त हुई थीं। लेकिन अब सोमवार को वैक्सीन की 6480 और डोज मिल जाएंगी। इसके चलते 18 से 44 आयु वर्ग के 9 हजार से अधिक लोगों को टीका लगाया जाएगा। 12 से 1 बजे तक वैक्सीन के लिए स्लॉट बुक करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें