फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश से लौटा युवक निकला कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। 29 जून को किर्गिस्तान से दिल्ली वाया जिले के घुमारवीं में आया 20 वर्षीय एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। युवक घुमारवीं के गगन होटल में संस्थागत संगरोध में था। अब उसे चांदपुर कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है। इसके साथ ही बिलासपुर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 48 हो गया है। इनमें से 34 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं और 14 को कोविड केयर केंद्र चांदपुर में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ बिलासपुर डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि सोमवार को कोरोना के 21 सैंपल जांच के लिए आईजीएमसी शिमला भेजे गए थे। उनमें से एक नया मामला पॉजिटिव आया है। जबकि 2 लोगों का पहले से ही कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा है उनका फॉलोअप रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाया गया है। सोमवार को पॉजिटिव आए युवक सहित जिला में कोरोना के एक्टिव केस 14 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें