बिलासपुर। जिले में बुधवार को आईटीआई और स्कूल के 7 बच्चों समेत कोरोना के 11 नए मामले सामने आए हैं। अब जिले में कोरोना के कुल एक्टिव मामले 97 हो गए हैं। बुधवार को 2 लोगों ने कोरोना को मात दी है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि जिले में बुधवार को रैपिड एंटिजन से 1284 सैंपल लिए गए जिनमें 11 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। राधा कृष्णा स्कूल घंडालवी से 17,16,17 वर्षीय, मोरसिंघी से 40 वर्षीय, अमरोआ से 20 वर्षीय, निजी आईटीआई चांदपुर से 18, 17, 17, 22, 17 और रावमापा कोठीपुरा से 17 वर्षीय बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।