बिलासपुर। जिले में शनिवार को कोरोना के 17 नए मामले सामने आए। रैपिड एंटीजन से 982 सैंपल लिए गए जिनमें 7 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं आईजीएमसी शिमला भेजे गए सैंपलों में 10 पॉजिटिव पाए गए हैं।
सीएमओ बिलासपुर डॉक्टर प्रकाश दड़ोच ने कहा कि मिहारस से 49, टिक्कर से 25, 50, पंतेहड़ा से 60, 12, 52, कंज्यान से 59, 52, लंजता से 61, 36, अमरपुर से 78, चेहड़ी से 69, मार्कंडेय से 83, भरोली से 83, पनौल से 11, गाहर से 23, 23 वर्षीय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी को नियम के अनुसार आईसोलेट किया जा रहा है।