बिलासपुर। जिले में शनिवार को कोरोना के 16 नए मामले सामने आए हैं। एक्टिव मामलों का आंकड़ा 189 हो गया है। एक सप्ताह पहले तक जिले में कुल एक्टिव केस 50 से कम थे।
सीएमओ बिलासपुर डॉक्टर प्रकाश दड़ोच ने कहा कि शनिवार को 904 लोगों के सैंपल लिए गए जिनमें 7 संक्रमित पाए गए। इसके अलावा आईजीएमसी शिमला भेजे गए सैंपलों में 9 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दो दिन पहले आईजीएमसी भेजे गए सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है। खैरियां से 49, 46, 22, संगास्वीं से 77, न्यू कंप्यूटर प्लानेट बरमाणा से 35, कल्यारा से 63, एनटीपीसी कोलडैम जमथल से 22, धराड़सानी से 22, दलोटा से 53, 16, जेरख से 28 और दलोटा से 85 वर्षीय संक्रमित हुए हैं। वहीं दलोटा से ही 78, कोट से 72, सेउ नसवाल से 29, झंडूता से 80 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।