बिलासपुर। जिले में शुक्रवार को कोरोना के 11 नए मामले सामने आए हैं। अब जिले में कुल एक्टिव मामले 199 हो गए हैं। शुक्रवार को 26 लोगों ने कोरोना को मात दी है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि रैपिड एंटिजन से 699 सैंपल लिए गए जिनमें 3 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं शिमला भेजे गए सैंपलों में 8 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। टुंडवीं से 12 वर्षीय, सुसनाल से 75, 41, 13, 10 वर्षीय, फटोह से 25 वर्षीय, तलसाड़ी से 41, 24 वर्षीय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।