फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में कोरोना के आए 15 नए मामले, वीरवार को 21 लोगों ने दी कोरोना का मात

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में कोरोना के सक्रिय मामले 200 के पार हो गए हैं। हालांकि जिले में राहत की बात यह है कि कोरोना के चपेट में आने वाले लोग जल्दी ठीक हो रहे हैं। बिलासपुर में वीरवार को कोरोना के 15 नए मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

वहीं, 21 लोगों ने कोरोना को मात दी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रतिदिन 1000 के करीब सैंपल लिए जा रहे हैं। जिसमें 15 से 20 लोग कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं। जिले में अभी तक 13271 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। जिनमें से 12976 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 81 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश दडा़ेच ने बताया कि जिले में वीरवार को रेपिड एंटिजन टेस्टिंग से 1133 सैंपल लिए गए, जिनमें से 9 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, शिमला भेजे गए सैंपलों में से 6 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें पंजगाईं से 78 वर्षीय, सुन्हाणी से 42 वर्षीय, मरूड़ा से 24 वर्षीय, कुल्हाण से 87, 20, 11 वर्षीय, समैला से 46 वर्षीय, एमएस ऑफिस बिलासपुर से 27 वर्षीय, गसौड़ा से 87 वर्षीय, कंदरौर से 30 वर्षीय, डाहड से 58, 63 वर्षीय, जेजवीं से 33 वर्षीय, सकौर से 36 वर्षीय, कोठी से 19 वर्षीय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें