बिलासपुर। जिले में कोरोना के मामलों में कमी देखने को मिली है। वीरवार को कोरोना के 12 नए मामले सामने आए हैं। अब कुल 103 एक्टिव मामले हो गए हैं। वहीं वीरवार को 21 लोगों ने कोरोना को मात दी है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि वीरवार को रैपिड एंटिजन से 1002 सैंपल लिए गए जिनमें 6 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं शिमला भेजे गए सैंपलों में 6 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। माकड़ी से 64, 13, 54 वर्षीय, लुहारड़ा से 73, 54, 20 वर्षीय, छिड़वीं से 66 वर्षीय, जांगला से 46 वर्षीय, फटोह से 50, 27 वर्षीय, बेहरन से 17 वर्षीय, एम्स कोठीपुरा से 39 वर्षीय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में 103 एक्टिव केस हैं। इनमें से 98 होम आइसोलेशन में हैं। वहीं हेल्थ केयर सेंटर में 2 और कोविड केयर सेंटर में तीन मरीज भर्ती हैं। अभी तक जिले में कोरोना से 78 मरीजों की मौत हुई है।