बिलासपुर। जिले में अब कोरोना के मामलों की रफ्तार अब कम हो गई है। शनिवार को जिले में कोरोना के 17 नए मामले सामने आए हैं। अब कुल 156 एक्टिव मामले रह गए हैं। वहीं शनिवार को 13 लोगों ने कोरोना को मात दी है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि शनिवार को रैपिड एंटिजन से 1253 सैंपल लिए गए। इसमें 7 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं शिमला भेजे गए सैंपलों में से 10 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ठप्पर से 82 वर्षीय, दनोह से 49, 23 वर्षीय, कनौण से 19 वर्षीय, दलोह से 24 वर्षीय, मेहरा से 29 वर्षीय, दड़याणा से 34 वर्षीय, पंजैल खुरड़ से 38, 34, 12, 16, 11 वर्षीय, भड़ोली कलां से 23 वर्षीय, दुहक से 25 वर्षीय, बैरी चौक से 85, 54 वर्षीय, बम से 39 वर्षीय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।