बिलासपुर। जिले में कोरोना से एक 95 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। वहीं सोमवार को जिले में कोरोना के 58 नए मामले सामने आए हैं। इसके चलते अब कुल एक्टिव मामले 795 हो गए हैं। वहीं सोमवार को 150 लोगों ने कोरोना को मात दी है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि फगोग की 95 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने घुमारवीं कोविड हेल्थ सेंटर में दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि जिले में सोमवार को रैपिड एंटिजन से 982 सैंपल लिए गए जिनमें से 50 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शिमला भेजे गए सैंपलों में से 8 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें भुलस्वाएं से 1, 19 वर्षीय, रौड़ा सेक्टर बिलासपुर से 56, 52 वर्षीय, कुह से 5 वर्षीय, डंगार से 51 वर्षीय, कसारू से 42 वर्षीय, कल्लर से 38, 36 वर्षीय, देहरा से 7, 29 वर्षीय, पंजगाईं से 19, 16 वर्षीय, धौण कोठी से 31 वर्षीय, सोलग से 48, 45 वर्षीय, जिनणु से 46 वर्षीय, मजारी से 56 वर्षीय, भराथु से 38 वर्षीय, एनटीपीसी कोलडैम टाउनशिप से 58 वर्षीय, अमरपुर से 18 वर्षीय, सुन्हाणी से 26, 3, 4, 30,13 वर्षीय, फटोह से 21, 51, 48, 7, 38, 28, 28, 5, 7, 55, 17, 14 वर्षीय, गालियां से 50, 45 वर्षीय, कपाहड़ा से 67, 60, 38, 37 वर्षीय, नघियार से 44, 24, 70, 2, 13 वर्षीय, सयार से 31 वर्षीय, सरगल से 28 वर्षीय, जज्जरी से 21 वर्षीय, भगतपुर से 29 वर्षीय, टकरेड़ा से 23 वर्षीय, बजोहा से 32 वर्षीय, नोआ से 65 वर्षीय, रघुनाथपुरा से 30 वर्षीय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।