बिलासपुर। जिले में कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। अब ज्यादातर बच्चे संक्रमित हो रहे हैं। ग्राम पंचायत नघयार के एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई है। जिले में शुक्रवार को 62 बच्चों समेत कोरोना के 243 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 227 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। अब जिले में एक्टिव मामले 3078 हो गए हैं। भलयार गांव के 21 लोग संक्रमित हुए हैं।
ग्राम पंचायत नघयार के 62 वर्षीय व्यक्ति ने आईजीएमसी शिमला में कोरोना से दम तोड़ दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि कंदरौर गांव से 1, धधोल गांव से 3, कोसरियां सेक्टर से 1, बेनला से 1, पुलिस लाइन बिलासपुर से 1, कल्लर से 2, रोपा से 5, धनीपखर से 1, बबली से 5, बजोहा से 1, गाहर से 7, सुसनाल से 4, कुरस्वाई से 4, वार्ड नंबर घुमारवीं से 1, तलवाड़ा से 1, नस्वाल से 2, कलोह से 1, कोट से 1, बरोटा से 1, घुमारवीं से 3, कोठी से 4, जबली से 6, भोली से 7, नोआ से 1, सुन्हाणी से 3, हीरापुर से 1, महराल से 2, जोल से 2, घराण से 1, दोकडु से 3 लोग संक्रमित हुए हैं।
बेहरन से 6, मुकराणा से 1, भलयार से 21, सेर से 2, बल्ह से 6, जज्जर से 1, मोहरा से 2, बाडनु से 2, समलोह से 2, चैली से 2, बड़गांव से 6, भगतपुर से 2, कोसरियां से 1, बुहार से 2, बाड़ी बिल्लौर से 2, छत से 2, कुठेड़ा से 8, मरोतन से 2, जज्जरी से 3, जेजवीं से 2, वार्ड नंबर 5 तलाई से 1, बलोह से 4, बरठीं से 1, खतौण से 2, मुहाणा से 1, जमथल से 2, दली से 19, बेहल से 1, खल से 2, दिगथली 1, सोलधा से 2, खारसी से 1, चांदपुर से 4, एनटीपीसी जमथल से 2, दगड़ाहन से 2, लखनपुर से 1, एसपी कार्यालय से 1, स्वाहण से 6 लोग संक्रमित हुए हैं।
ग्वालथाई से 4, भदरौण से 3, बल्हचुराणी से 1, भंजवाणी से 2, पट्टा से 1, करोट से 10, बागा से 1, रोहल से 4, बेहल से 4, गुरु का लाहौर से 2, दबट से 7, बेहरड़ा से 3, गलुआ से 3, जबली से 2, मंडी माडवां से 3, खैरियां से 2, बामटा से 3, बैहल कंडेला से 2, तरेड़ से 2, दून से 4, आईपीएच कॉलोनी घुमारवीं से 5, रोहिण से 1, मोरसिंघी से 4, जस्वाणी से 2, भदरेट से 4, कसोल से 5, टुडंवीं से 5, बेहरण से 9, मरधन से 5 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
उन्होंने कहा कि जिला में शुक्रवार को रैपिड एंटिजन से 893 सैंपल लिए गए जिनमें 190 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शिमला भेजे गए सैंपलों में से 153 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।