बिलासपुर। जिले में प्रतिदिन कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। प्रशासन भी सतर्क हो गया है। शनिवार को कोरोना के 13 नए मामले सामने आए हैं। जिले में अब एक्टिव मामलों की संख्या 324 हो गई है। इनका इलाज किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि जिले में शनिवार को कोरोना के 13 नए मामले सामने आए हैं। छजौली से 44 वर्षीय महिला, पड़यान से 38 वर्षीय व्यक्ति, लंजता से 25 वर्षीय महिला, पनयाला से 64, 65 वर्षीय व्यक्ति, भराड़ी से 38 वर्षीय महिला, भगेड़ से 17 वर्षीय युवती, खल से 18 वर्षीय युवक, नगरवीं से 18 युवती, सरानी से 27 वर्षीय युवती, नालग से 36 वर्षीय व्यक्ति, डियारा सेक्टर से 59 वर्षीय महिला, भराथु से 60 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि शनिवार को रैपिड एंटिजन से 297 सैंपल लिए गए, जिसमें 13 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।