झंडूता (बिलासपुर)। शिक्षा खंड घुमारवीं-दो की प्राथमिक केंद्र पाठशाला गेहड़वीं को बेस्ट एसएमसी का खिताब मिला है। स्कूल की अध्यापिका लता कुमारी ने यह जानकारी दी। एसएमसी प्रधान सुमित कुमार ने बताया कि डाइट जुखाला ने इस वर्ष भी बेस्ट एसएमसी का इनाम राजकीय प्राथमिक पाठशाला गेहड़वीं दिया है। स्कूल को प्रशस्तिपत्र और 10 हजार रुपये की नकद राशि इनाम के रूप में मिली है। पहले भी जिला स्तर पर दो बार डिजास्टर मैनेजमेंट प्राप्त किया है। गत वर्ष ब्लॉक स्तर पर स्वच्छ स्कूल का प्रथम पुरस्कार जीता है। गत वर्ष पाठशाला की अध्यापिका अंजना देवी को राज्य शिक्षक पुरस्कार मिला था। खेलों में भी राज्य स्तर पर पुरस्कार जीते हैं। स्कूल के विकास में अध्यापकों का विशेष योगदान रहा है। इस बार नर्सरी कक्षा में रिकार्ड तोड़ दाखिले हुए।