बिलासपुर। वृंदावन से लौटे सात श्रद्धालुओं सहित जिले में दो दिन में कोरोना के 71 नए मामले सामने आए हैं। वहीं मंगलवार को 12 लोगों ने कोरोना को मात दी है। जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 227 हो गई है।
सीएमओ डॉ. प्रकाश दड़ोच ने कहा कि सोमवार को जिले में कोरोना के 38 मामले सामने आए थे। मंगलवार को 33 मामले सामने आए हैं। वहीं 12 लोगों ने कोरोना को मात दी है। एनटीपीसी कोलडैम टाउनशिप से 55, 49 वर्षीय महिला, चुराड़ी से 33 वर्षीय महिला, डंगार से 18 वर्षीय किशोर, कठलग से 69 वर्षीय महिला, 60 वर्षीय पुरुष, हरलोग से 78 वर्षीय पुरुष, कोट से 23 वर्षीय युवक, लैहड़ी सरेल से 40 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नोग से 40 वर्षीय महिला, मेन मार्केट बिलासपुर से 57 वर्षीय व्यक्ति, 90 वर्षीय महिला बुजुर्ग, 18 वर्षीय युवती, 22 वर्षीय किशोर, 55 वर्षीय महिला, 54 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से 48 वर्षीय पुरुष, 17 वर्षीय किशोर, सियोथा से 51 वर्षीय व्यक्ति, खूही से 35 वर्षीय महिला की पॉजिटिव आई है। इसके अलावा वृंदावन से लौटे श्रद्धालु जिनमें पंजगाईं की 62 वर्षीय महिला, 50 वर्षीय पुरुष, 30 वर्षीय युवक, 60 वर्षीय पुरुष, 52 वर्षीय महिला, 55 वर्षीय महिला, 70 वर्षीय पुरुष संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा मोदार से 52 वर्षीय महिला, बड़सन से 60 वर्षीय महिला, कंफारा से 65 वर्षीय महिला, नेरी से 24 वर्षीय युवती, बैहली में 54 वर्षीय महिला, थौड़ू से 64 वर्षीय संक्रमित हुए हैं। सीएमओ ने कहा कि रैपिड एंटीजन से 331 सैंपल लिए गए। मंगलवार को 33 कोरोना पॉजिटिव आए हैं। सोमवार को 38 मामले सामने आए थे।