बिलासपुर। बंदला के जंगल में भड़की आग पर काबू पाने में दो दिन लग गए। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। जंगल में भड़की आग को बुझाने में वन विभाग को दो दिन लग गए।
शनिवार को बंदला के जंगल में आग लग गई थी। बंदला पंचायत के प्रधान सतीश ने लोगों के साथ आग पर काबू पाने की कोशिश की। वन विभाग ने सोमवार को आग पर काबू पाया। डीएफओ बिलासपुर अवणी भूषण रॉय ने कहा कि जंगल में आग लगी थी। इस पर काबू पा लिया गया है। वहीं घुमारवीं में कोटला जंगल में आग लगने से करीब 15 हजार का नुकसान हुआ है। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।