फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र समेत जिले में कोरोना के 13 नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में कोरोना ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। बुधवार को एक छात्र समेत कोरोना के 13 नए मामले सामने आए हैं। अब जिले में कुल एक्टिव मामलों की संख्या 103 हो गई है। इनका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि बुधवार को हरितलयांगर से 18 वर्षीय, भाखड़ा से 28 व 13 वर्षीय, रावमापा नैला से 16 वर्षीय छात्र की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं फटोह से 60 वर्षीय, कोसरियां से 40 वर्षीय, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से 50 वर्षीय, मेन मार्केट से 70 वर्षीय, सांई कनैता से 17 वर्षीय, बाला से 26 वर्षीय, बड़गांव से 34 वर्षीय, शाहतलाई से 52 वर्षीय, सेऊ से 50 वर्षीय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि बुधवार को रैपिड एंटिजन से 201 सैंपल लिए गए। इनमें 9 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मंगलवार को शिमला भेजे गए सैंपलों में से 4 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें