फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने रात दो बजे किया नाकों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। जिले में कर्फ्यू के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को जांचने एसपी बिलासपुर रात दो बजे घुमारवीं पहुंच गए। इस दौरान एसपी ने सभी सुरक्षा व्यवस्थाओं को जांचा। एसपी ने नाके पर ड्यूटी दे रहे कर्मियों की ओर से किए जा रहे कार्य पर संतोष जताया। एसपी रात को अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिला बिलासपुर पुलिस के कप्तान एसपी दिवाकर ने गत रात्रि घुमारवीं क्षेत्र में व्यवस्था जांचने के लिए पहुंचे। जब वह देर रात्रि दकड़ी चौक पर पहुंचे तो विपरीत दिशा से 12 लोग जा रहे थे। उक्त लोग रात के अंधेरे का लाभ उठा कर पैदल ही उत्तर प्रदेश जा रहे थे। पुलिस ने सभी लोगों को पकड़ कर घुमारवीं क्वारंटीन सेंटर भेज दिया। पकड़े गए सभी 12 लोगों को निरंकारी भवन घुमारवीं में रखा गया है। दिवाकर शर्मा ने बताया कि इन सभी लोगों को 14 दिनों के लिए निरंकारी भवन में क्वारंटीन के लिए रखा गया है। पुलिस ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि जो जहां हैं, वहीं पर रहे। सरकार की ओर से दिहाड़ी मजदूरी लगाने वाले लोगों के लिए खाने की व्यवस्था की जाएगी। सरकार व स्थानीय प्रशासन बार-बार लोगों से आग्रह करता है कि वह अपनी जगह से न जाएं और जहां पर हैं वहीं रहें। उन्होंने कहा कि कर्फ्यू के दौरान कोई भी अपने घर से बाहर न आए, अगर कोई आदेश नहीं मानेगा तो उसे 14 दिनों के क्वारंटीन पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें