स्वारघाट में सड़क हादसे में घायल व्यक्ति।
- फोटो : BILASPUR
जामली(बिलासपुर)। मंगलवार दोपहर बाद स्वारघाट के लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के पास पिकअप मनाली-चंडीगढ़ हाईवे पर पलट गई। इसमें सवार दोनों लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
पिकअप सुंदरनगर में फल-सब्जी छोड़कर वापस पंजाब की तरफ जा रही थी। स्वारघाट के पास अचानक चालक को नींद की झपकी आ गई। इससे पिकअप अनियंत्रित होकर पैरापिट से टकराती हुई लोक निर्माण विभाग की विश्राम गृह की सड़क पर गिर गई। गनीमत रही कि पिकअप पलटने के बाद सीधी हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना स्वारघाट की टीम भी मौके पर पहुंची है। पिकअप चालक ने बताया कि उसे नींद की झपकी आई इसके चलते पिकअप सड़क से लुढ़क गई। हालांकि इस संबंध में किसी तरह का मामला दर्ज नहीं हुआ है। हादसे में घायल लोगों की पहचान पिकअप चालक सैफ अली 20 वर्ष और बिन्ना 39 दोनों निवासी बैह्लोरपुर तहसील माछीवाड़ा जिला लुधियाना के रूप में हुई है।