फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: ठेकेदार यूनियन ने मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने की दी चेतावनी

Wed, 19 Nov 2025 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकेदारों के लंबित बिल नहीं चुकाने पर भड़के यूनियन के पदाधिकारी
विज्ञापन

कहा- पूरी नहीं हुई दिवाली पर 10 लाख तक के बिल क्लियर करने की घोषणा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्रदेश सरकार की ओर से लंबे समय से ठेकेदारों के लंबित बिलों का भुगतान न होने पर ठेकेदार यूनियन बिलासपुर ने तीखा रोष जताया है। यूनियन के अध्यक्ष आशीष ढिल्लों ने प्रेस नोट जारी कर कहा कि सरकार की उपेक्षा से ठेकेदार आर्थिक संकट में फंस गए हैं। इसी के विरोध में यूनियन ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाकर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

आशीष ढिल्लों ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हालात इतने खराब हो गए हैं कि कई ठेकेदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। मुख्यमंत्री ने दिवाली पर प्रत्येक ठेकेदार के 10 लाख रुपये तक के लंबित बिलों को क्लियर करने की घोषणा की थी, लेकिन आज तक उस घोषणा पर अमल नहीं हुआ है। कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा 31 मार्च तक ट्रेजरी को भेजे गए टोकनों का भी भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। भुगतान न मिलने से न केवल मजदूरों को दिहाड़ी देना मुश्किल हो रहा है, बल्कि दुकानदारों से खरीदे गए सामान का भुगतान भी अटक गया है, जिससे ठेकेदारों की बाजार में साख प्रभावित हो रही है। यूनियन अध्यक्ष ने कहा कि बिलासपुर में जिन परियोजनाओं का मुख्यमंत्री उद्घाटन और शिलान्यास करने जा रहे हैं, वे सभी पूर्व सरकार की देन हैं। सरकार की इस कार्यशैली के कारण ठेकेदारों के पास विरोध प्रदर्शन और काले झंडे दिखाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। ठेकेदार यूनियन ने सरकार से जल्द लंबित भुगतानों को जारी करने की मांग की है, ताकि ठेकेदारों और श्रमिकों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें