फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं में गैस की किल्लत से उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
-पिछले तीन माह में करीब 50 प्रतिशत ही हुई गैस आपूर्ति
विज्ञापन

-ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को होना पड़ रहा निराश

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपमंडल घुमारवीं में पिछले तीन माह से उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को गैस सिलिंडरों के लिए रोजाना गैस एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। पर उन्हें गैस नहीं मिल पा रही है। लोग गैस सिलिंडर न मिलने से भारी परेशान हैं।
एक तरफ केंद्र सरकार की ओर से घरेलू गैस सिलिंडर पर बढ़ाई गई सब्सिडी का प्रचार-प्रसार बड़ी जोरशोर से किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ उपमंडल घुमारवीं के लोग पिछले तीन माह से गैस सिलिंडर की उचित आपूर्ति न होने से परेशान हैं। घुमारवीं में इंडेन गैस एजेंसी गैस की आपूर्ति करती है, लेकिन तीन माह से एजेंसी में घरेलू गैस सिलिंडर की आपूर्ति सुचारू रूप से उपलब्ध नहीं है। क्षेत्र की कई पंचायतों के दर्जनों गांवों में पिछले तीन माह से गैस की आपूर्ति नहीं हो रही है। दूरदराज गांव के उपभोक्ता हर बार गैस सिलिंडर लेने के लिए निर्धारित तिथियों पर तय जगह पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें मायूस होकर उनको कंधों पर खाली सिलिंडर लेकर लौटना पड़ रहा है। कई लोग निजी वाहनों में खाली सिलिंडर घुमारवीं तक ला रहे हैं, उनको भी वापस निराश होकर लौटना पड़ रहा है। क्योंकि गैस एजेंसी घुमारवीं एक दिन सिर्फ 25 ही सिलिंडर दे पा रही है। घुमारवीं स्थित सिविल सप्लाई द्वारा संचालित इंडेन गैस एजेंसी से करीब 25 हजार उपभोक्ता जुड़े हैं और हर माह एजेंसी को 7,500 सिलिंडर की जरूरत होती है। पिछले तीन माह से एजेंसी को गैस की आपूर्ति करीब 50 फीसदी ही पहुंच रही है। इसके चलते उपभोक्ताओं को भारी दिक्कत को सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं में सुरजीत, दीपक, मदन, मनोज, बिट्टू ने कहा कि वह किराए के कमरे में रहते हैं। गैस के सिलिंडर न मिलने से परेशानी हो रही है। क्योंकि न तो उनके पास लकड़ियां और न ही अन्य कोई और साधन है, जिससे वह खाना बना सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर गैस एजेंसी घुमारवीं में कार्यरत इंचार्ज उमेश शर्मा का कहना है कि पिछले कुछ महीनों से आपूर्ति सुचारू रूप से न आने के कारण गैस की किल्लत हुई है। जरूरत के हिसाब से आपूर्ति नहीं हो रही है। कई क्षेत्रों में गैस सिलेंडरों की सप्लाई समय के अनुसार नहीं हो पा रही है, लेकिन उम्मीद है कि इस माह से आपूर्ति सुचारू रूप से आने लगेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें