फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जिले में 4 फरवरी को लगेगा उपभोक्ता जागरुकता शिविर

Mon, 27 Jan 2025 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-अनचाही वाणिज्यिक कॉल एवं संदेशों से बचाव के लिए किया जाएगा जागरूक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल उपभोक्ता संरक्षण परिषद के अध्यक्ष जोगेंद्र कंवर ने कहा कि परिषद 4 फरवरी को एक विशेष उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम करेगी। कार्यक्रम में दूरसंचार उपभोक्ताओं को उनकी शिकायतों के समाधान, अनचाही वाणिज्यिक कॉल एवं संदेशों से बचने के उपायों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में हिमाचल उपभोक्ता संरक्षण परिषद के उपाध्यक्ष रणजीत सिंह उपभोक्ताओं को टेलीफोन कंपनियों द्वारा उनकी सुरक्षा के लिए उठाए गए कदमों की विस्तार से जानकारी देंगे। टावर लगाने के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी से बचाव और स्मार्टफोन का सुरक्षित उपयोग करने के टिप्स भी देंगे। बताया कि सेवानिवृत्त जिला नियंत्रक सुरेंद्र शर्मा, जीत राम शर्मा उपभोक्ताओं को उनकी रोजमर्रा की खरीदारी में सतर्कता बरतने से संबंधित जानकारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सेवानिवृत्त हिमाचल प्रशासनिक सेवा अधिकारी कैलाश गौर बाट और माप से जुड़े नियमों और उपभोक्ताओं के अधिकारों पर विशेष जानकारी साझा करेंगे। प्रदेश में कार्यरत सभी प्रमुख टेलीफोन कंपनियों के प्रतिनिधि कार्यक्रम में भाग लेंगे और उपभोक्ताओं को उनकी शिकायत दर्ज कराने और मौके पर समाधान पाने का अवसर प्रदान करेंगे। बताया कि यह कार्यक्रम उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों, उनके उपयोग किए जाने वाले उपकरणों एवं सेवाओं से जुड़ी सुरक्षा के उपायों के प्रति जागरूक करने के लिए आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें